Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2024: अगर आप राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल पात्रता परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले इस परीक्षा को पास करना जरूरी है। इस बार राजस्थान सीईटी 12th लेवल परीक्षा का आयोजन 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2024 तक किया जाएगा।
अभ्यर्थियों के पास अब सीईटी परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत कम समय बचा है। ऐसे में सफलता प्राप्त करने के लिए जरूरी है कि आप पहले Rajasthan CET 12th Level Syllabus और Exam Pattern को अच्छे से समझ लें। सही सिलेबस और पैटर्न के आधार पर अपनी तैयारी को सही दिशा में ले जाने से आप परीक्षा में अच्छा स्कोर कर सकते हैं।
इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है, इसलिए आप बिना डर के सभी 150 सवालों को हल कर सकते हैं। ये सवाल 300 अंकों के होंगे। इस आर्टिकल में हमने राजस्थान सीईटी 12th लेवल परीक्षा का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न विस्तार से बताया है। साथ ही, आप नीचे दी गई तालिका में Rajasthan CET 12th Level Syllabus & Exam Pattern PDF डाउनलोड करने का सीधा लिंक भी प्राप्त कर सकते हैं।
Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2024 Highlights
- Category: Rajasthan CET Syllabus 2024
- Exam Organization: Rajasthan Subordinate Ministerial Staff Selection Board (RSMSSB)
- Name Of Exam: Common Eligibility Test (CET)
- CET 12th Level Exam Date: 23 October to 26 October 2024
- Mode Of Exam: Offline
- Negative Marking: 0.33 marks will be deducted for each wrong answer
- No. Of Questions: 150
- No. Of Marks: 300
Rajasthan CET 12th Level Exam Pattern & Syllabus 2024
राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के लिए आवेदन करने से पहले सीईटी परीक्षा को पास करना बहुत जरूरी है। क्योंकि अब कई सरकारी भर्ती परीक्षाओं में सीईटी का उपयोग किया जा रहा है, जैसे पटवारी परीक्षा, हाई कोर्ट एलडीसी परीक्षा, वनरक्षक, और वनपाल भर्ती परीक्षा आदि।
इसलिए, अगर आप किसी भी भर्ती के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहले आपको राजस्थान CET 12वीं स्तर परीक्षा का सिलेबस समझना चाहिए। इससे आप अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ा सकते हैं और अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के नए नियमों के अनुसार, अब परीक्षार्थियों को चार के बजाय पांच विकल्प दिए जाएंगे। यदि आप किसी प्रश्न को छोड़ना चाहते हैं, तो आपको पांचवे विकल्प को भरना अनिवार्य होगा। अगर कोई भी विकल्प नहीं भरा गया, तो नकारात्मक अंकन किया जा सकता है। अगर 10% से अधिक प्रश्न बिना किसी विकल्प के छोड़ दिए जाते हैं, तो ऐसे परीक्षार्थियों को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
आपकी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए, इस लेख में हम राजस्थान सीईटी 12वीं स्तर परीक्षा पैटर्न और सिलेबस 2024 की विस्तृत जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
Rajasthan CET 12th Level Exam Pattern 2024 – राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल एग्जाम पैटर्न
1. Mode of Exam
सीईटी परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर बेस्ड तरीके से आयोजित की जाएगी।
2. Exam Duration
परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे (180 मिनट) होगी। साथ ही, नए नियमों के अनुसार, 5वें विकल्प को भरने के लिए अतिरिक्त 30 मिनट का समय दिया जा सकता है।
3. No. of Questions
राजस्थान के सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, करंट अफेयर्स और बेसिक कंप्यूटर से जुड़े विषयों पर आधारित 150 सवाल पूछे जाएंगे।
4. No. of Marks
प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। इस प्रकार कुल 150 प्रश्नों के लिए 300 अंक निर्धारित किए गए हैं।
5. Negative Marking
गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन (0.33 अंक) लागू किया जाएगा।
6. Paper Difficulty Level
परीक्षा के सभी प्रश्न सीनियर सेकेंडरी (12वीं) स्तर के होंगे।
7. Exam Subjects
- राजस्थान की कला और संस्कृति
- राजस्थान का साहित्य, परंपरा, और विरासत
- राजस्थान और भारत का भूगोल
- राजस्थान का इतिहास
- राजस्थान की अर्थव्यवस्था
- भारतीय राजनीतिक व्यवस्था (राजस्थान पर विशेष बल)
- तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता
- दैनिक विज्ञान
- सामान्य अंग्रेजी
- सामान्य हिंदी
- बेसिक कंप्यूटर नॉलेज
- समसामयिक घटनाएं (Current Affairs)
यह परीक्षा पैटर्न आपको राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल परीक्षा की सही तैयारी करने में मदद करेगा।
Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2024 (In Hindi)
यहां पर Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2024 को सब्जेक्ट-वाइज विस्तार से समझाया गया है। इस सिलेबस की मदद से उम्मीदवार सही दिशा में तैयारी कर सकते हैं। नीचे दी गई तालिका से आप RSMSSB CET 12th Level Syllabus PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं।
(A) राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत
- प्राचीन सभ्यताएं: आहड़, कालीबंगा, गणेश्वर, बालाथल, बैराठ
- महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं: राजस्थान के प्रमुख राजवंश, प्रशासनिक व्यवस्था, और सामाजिक-सांस्कृतिक आयाम
- स्थापत्य कला: किले, स्मारक, हस्तशिल्प, और चित्रकला
- स्वतंत्रता आंदोलन: राजस्थान में राजनीतिक जनजागरण और प्रजामंडल आंदोलन
- रीति-रिवाज, वेशभूषा, और आभूषण
- राजस्थान का एकीकरण
- लोक भाषाएं और बोलियां
- लोक संगीत और नृत्य
- संत, कवि, योद्धा, लोक देवता और देवियां
- मेले और त्यौहार
(B) भारत और राजस्थान का भूगोल
- राजस्थान के भौतिक स्वरूप: जलवायु, वनस्पति, मृदा, नदियां, बांध, और झीलें
- पर्यटन: राजस्थान में पर्यटन स्थलों का महत्व
- प्राकृतिक संसाधन: खनिज, वन, जल संसाधन, पशुधन, वन्यजीव अभयारण्य
- जनसंख्या: घनत्व, वृद्धि, साक्षरता, लिंगानुपात, प्रमुख जनजातियां
- भारत के भौतिक स्वरूप: पर्वत, पठार, मरुस्थल, मैदान, प्रमुख नदियां, बांध, झीलें, और वन्यजीव अभयारण्य
(C) राजस्थान पर विशेष बल के साथ भारतीय राजनीतिक व्यवस्था
- भारतीय संविधान: प्रकृति और प्रस्तावना (उद्देशिका)
- मौलिक अधिकार
- राजस्थान की राजनीतिक व्यवस्था: मुख्यमंत्री, राज्यपाल, राज्य विधानसभा, उच्च न्यायालय, RPSC, जिला प्रशासन
- नीति निर्देशक तत्व और मौलिक कर्तव्य
- स्थानीय स्व-शासन और पंचायती राज
(D) राजस्थान की अर्थव्यवस्था
- लघु, कुटीर एवं ग्रामोद्योग
- राजस्थान में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं
- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MNREGA)
- विकास संस्थाएं: लघु उद्यम और वित्तीय संस्थाएं
- ऊर्जा के स्रोत: अणु ऊर्जा, जल विद्युत, तापीय ऊर्जा, पवन ऊर्जा और सौर ऊर्जा
- औद्योगिक विकास: प्रमुख उद्योग और औद्योगिक क्षेत्र
- कृषि एवं आर्थिक विकास: प्रमुख फसलें, कृषि आधारित उद्योग, सिंचाई परियोजनाएं, बेरोजगारी, मरू भूमि विकास, हस्तशिल्प उद्योग, सूखा और अकाल
- पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका: ग्रामीण विकास में योगदान
(E) दैनिक विज्ञान (Everyday Science)
- भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
- उत्प्रेरक
- ऑक्सीकरण और अपचयन अभिक्रियाएं
- धातु अधातु एवं इनके यौगिक
- जीवन में उपयोगी यौगिक
- कार्बन और इसके यौगिक
- हाईड्रोकार्बन
- कार्बन के अपररूप
- क्लोरो-फ्लुओरो कार्बन (CFC)
- सी.एन.जी. (Compressed Natural Gas)
- बहुलक (Polymers)
- साबुन और अपमार्जक
- प्रकाश का परावर्तन और इसके नियम
- वर्ण विक्षेपण
- लेंस और प्रकार
- दृष्टि दोष और निवारण
- अंतरिक्ष एवं सूचना प्रौद्योगिकी
- भारत का अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम
- आनुवंशिकी और संबंधित शब्दावली
- मेंडल के आनुवंशिकी नियम
- गुणसूत्रों की संरचना
- न्यूक्लिक अम्ल
- प्रोटीन संश्लेषण का सिद्धांत
- लिंग निर्धारण
- पर्यावरण अध्ययन
- पारिस्थितिक तंत्र और जैव भू-रसायनिक चक्र
- जैव प्रौद्योगिकी और पेटेंट
- ट्रांसजेनिक जीव
- रक्त समूह, रक्ताधान, और आरएच कारक
- कुपोषण, रोगाणु, और मानव स्वास्थ्य
- मानव रोग: कारण और निवारण
(F) तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता
- पूर्ण संख्याओं का वर्ग, घनफल, वर्गमूल, घनमूल
- गुणनखण्ड, समीकरण, बहुपद
- प्रतिशत, अनुपात-समानुपात, साझा, लाभ-हानि
- सरल और चक्रवृद्धि ब्याज
- त्रिभुज, वृत्त की परिधि और क्षेत्रफल
- समतल आकृतियों का क्षेत्रफल
- शंकु और बेलन के पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन
- त्रिकोणमितीय सर्वसमिकाएं
- तर्कशक्ति और विश्लेषणात्मक योग्यता
- केन्द्रीय प्रवृति के माप और माध्य विचलन
इस सिलेबस के अनुसार, उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं और सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
(G) सामान्य हिंदी
- सन्धि और संधि विच्छेद
- संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, अव्यय, क्रिया
- सामासिक पदों की रचना और समास-विग्रह
- शब्द-शुद्धि: अशुद्ध शब्दों का शुद्धीकरण और अशुद्धि के कारण
- वाक्य-शुद्धि: अशुद्ध वाक्यों का शुद्धीकरण और अशुद्धि के कारण
- उपसर्ग
- प्रत्यय
- पर्यायवाची शब्द
- विपरीतार्थक विलोम शब्द
- मुहावरे और लोकोक्तियाँ
- वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द
- शब्द-युग्म
- अनेकार्थक शब्द
- अंग्रेजी के तकनीकी शब्दों के समानार्थक हिंदी शब्द
- कार्यालयी पत्रों से संबंधित ज्ञान
(H) General English
- Narration: Direct and Indirect
- Voice: Active and Passive
- Prepositions का उपयोग
- One word substitution
- Synonyms
- Antonyms
- Comprehension of a given passage: Passage को समझना
- Knowledge of writing letters: Official, Demi Official, Circulars और Notices
- Tenses/Sequence of Tenses
- Translations of Simple Sentences: हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी में
- Articles और Determiners का उपयोग
- Glossary of official and Technical terms: हिंदी संस्करण सहित
(I) कंप्यूटर नॉलेज
- कंप्यूटर संगठन: RAM, ROM, फाइल सिस्टम, इनपुट और आउटपुट डिवाइस
- MS-ऑफिस: वर्ड, एक्सेल/स्प्रेड शीट, पावर पॉइंट का अनुभव
- कंप्यूटर की विशेषताएँ
(J) समसामियक घटनाएं (Current Affairs)
- खेल एवं खेलकूद संबंधी गतिविधियाँ
- राजस्थान, भारतीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की प्रमुख समसामयिक घटनाएं एवं मुद्दे
- वर्तमान में चर्चित व्यक्ति, स्थान एवं संस्थाएँ
इस सिलेबस के अनुसार, आप Rajasthan CET 12th Level Exam 2024 की तैयारी कर सकते हैं और सभी विषयों को अच्छे से समझकर परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2024 PDF Download
CET 12th Level Apply Form | Click Here |
Official Website | Click Here |
CET 12th Level Syllabus Download | Click Here |
Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2024 – FAQ’s
राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल एग्जाम 2024 कब है?
Rajasthan CET 12th Level Exam 2024 का आयोजन 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन किया जाएगा।
राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल एग्जाम 2024 में नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं?
हाँ, कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित किए जा रहे Rajasthan CET Exam 2024 में गलत उत्तर देने पर 0.33 नकारात्मक अंकन किया जाएगा।